मेरठ, मार्च 21 -- शास्त्रीनगर के बाद आवास एवं विकास ने अब माधवपुरम योजना के लोगों को भी अवैध निर्माण के विरुद्ध नोटिस देना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 30 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिन के अंदर अवैध निर्माण को खत्म करना होगा। 15 दिन के बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। आवास विकास की आवासीय योजना शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम, मंगलपांडेय नगर आदि में लोगों ने आवासीय भूखंडों में भू-उपयोग परिवतर्न कर कॉमर्शियल निर्माण कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके चलते आवास विकास ने सेंट्रल मार्केट के बाद अब माधवपुरम आवासीय योजना में भी अनाधिकृत निर्माण करने वालों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। बुधवार और गुरुवार को करीब 30 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.