घाटशिला, फरवरी 2 -- शासी निकाय के आदेश को विधायक ने किया निरस्त घाटशिला। घाटशिला विधायक सह कॉलेज प्रबधन समिति के पदेन अध्यक्ष सोमेश चन्द्र सोरेन ने बलदेव दास महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्या को एक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि पिछले 10 जनवरी 2026 को आयोजित शासी निकाय की बैठक में जो निर्णय लिया गया था, उन सभी निर्णयों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है । बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में उनकी सहमति नहीं ली गई थी । उक्त निर्णय के संबंध में मुझे एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसको आलोक में यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त शासी निकाय बैठक को निरस्त कर बैठक आयोजित किया जाना आवश्यक है। शासी निकाय की समीक्षा हेतु बैठक 15 दिनों के अंदर नियमानुसार एवं विधि समस्त आयोजित की जाए ,ताकि बैठक में लिए जाने वाले सभी निर्णय में पारर्दशिता और सुनिश्च...