बागेश्वर, जनवरी 5 -- कपकोट विधानसभा की शासन स्तर पर लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मिले। उनके साथ लंबी वार्ता की। विद्युत लाइन में सुधारीकरण और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि कपकोट विधानसभा को अग्रणी विधानसभा में शामिल करना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को लेकर वह उनसे मिले हैं। चर्चा के दोरान राजकीय नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण, उप जिला चिकित्सालय भवन के शीघ्र निर्माण, कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विद्युत लाइनों के सुधारीकरण, सरयू घाटी में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य, सरयू नदी के विभिन्न तटों में घाट निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र कपकोट में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.