भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के देवाजितपुर गांव में शुक्रवार को जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला खाद्यी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय के अधिकारी द्वारा विपणन विकास सहायता योजना को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि रोजगार के नए पहल के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना पर चर्चा की गई। विपणन सहायता के रूप में उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी, क्रेता, विक्रेता सम्मेलन आदि आयोजित किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटी कला, रोजगार योजना और माटी कला टूल्स किट वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला सूच...