पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। उप्र नोडल आपातकालीन विभाग में शासन से नामित डा.एलडी मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज में 1.30 करोड़ की लागत से संचालित की गई नव स्थापित इमरजेंसी एवं आईसीयू एवं ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। साथ ही सुविधाओं, संरचना एवं रोगी देखभाल व्यवस्थाओं पर संतुष्टी जताई। निरीक्षण के बाद डॉ. मिश्रा ने फैकल्टी सदस्यों के लिए एक विशेष कक्षा में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह समेत डॉ. जगदंबा शरण, डॉ. अक्षत पांडेय, डॉ. राज कुमार, डॉ. मानसी सिंह, डॉ. विशिका सिंह एवं डॉ. पायस राज वर्मा भी रहे। अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को फायर सेफ्टी उपायों पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कि...