कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। शासन ने दो सहायक शासकीय अधिवक्ताओं की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। उनको तत्काल कार्य से मुक्त कर दिया गया है। इसका आदेश डीएम के पास आते ही प्रशासनिक अफसर सक्रिय हो गए हैं। दोनों को हटाने का आदेश भी जारी किया गया है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र पाल सिंह और मनोज बाजपेई दोनों सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हैं। दोनों की सेवा समाप्त की गई है। शासन का आदेश आने के बाद उनको पत्र जारी कर दिया गया है। अब दोनों काम नहीं करेंगे। दोनों को हटाने का आदेश विशेष सचिव कुश कुमार ने जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...