बरेली, नवम्बर 27 -- फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कथित साजिश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता की शिकायत पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव नगर विकास एवं डीएम और एसएसपी से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने शासन में शिकायत में स्थानीय अधिकारी द्वारा सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने गत दिनों इस संबंध में दिल्ली एवं प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...