बरेली, फरवरी 9 -- नगर पंचायत सेंथल में नहर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रकरण विधान परिषद में उठने की बारी आई तो हड़कंप मच गया। शासन की सख्ती के बाद अब एसडीएम ने 9 फरवरी का दिन अतिक्रमण हटाने के लिए तय किया है। कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार नवाबगंज को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। वर्ष 2016 में सेंथल-हाफिजगंज मुख्य मार्ग के किनारे नगर पंचायत की ओर से स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद से ही यह विवादों में घिर गया। शिकायतकर्ता अली अब्बास ने नहर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। जांच में आगे चार मीटर और पीछे डेढ़ मीटर जगह सिंचाई विभाग की पाई गई। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तब अली अब्बास ने आईजीआरएस पर शिकायत की। आईजीआरएस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने अपनी रिपोर्ट लगाई। इसमें उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.