बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। निजी अस्पतालों से एआरवी व एआरएस की उपलब्धता की सूचना मांगी गई है। कुत्ता काटने का केस आने पर सभी निजी अस्पतालों में प्राथमिक इलाज के साथ ही रैबीज से बचाव के लिए एआरवी एंटी रैबीज वैक्सीन व एआरएस एंटी रैबीज सीरम की डोज लगानी होगी। इसे देखते हुए निजी अस्पतालों में इनका स्टॉक होना अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमओ ने फार्मेट जारी कर इससे संबंधित सूचना मांगी है। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों व रैबीज फैलने से होने वाली जनहानि के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से इसका अनुपालन कराया जा रहा है। जिसके क्रम में संस्थाओं, कार्यालय, अस्पताों के परिसर में छुट्टा पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाने का प्रबंध किए जाने के साथ ही सरकारी व निजी सभी अस्पतालों म...