मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- डीएम उमेश मिश्रा के द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के बाद सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारी जागे है। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने विवादित तीन सड़क में से एक सड़क का निरीक्षण किया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीनना-चरथावल रजवाहा मार्ग की नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को परखा है। पिछले दिनों गांव पीनना निवासी आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने सिंचाई विभाग के द्वारा बनाई गई पीनना रजवाहा रोड की शिकायत राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर से की थी। डीएम उमेश मिश्रा ने मामले की जांच सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को दी थी। इस मामले में सीडीओ ने जांच की। जांच के दौरान निर्माण कार्य में काफी अनियमितता पाई गई। सीडीओ के द्वारा जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मंगलवार...