नई दिल्ली, जनवरी 16 -- राकेश सिन्हा,पूर्व भाजपा सांसद महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत न अप्रत्याशित है, न आश्चर्यजनक। यहां के राजनीतिक समीकरण और जन-समर्थन, दोनों भाजपा के पक्ष में थे। पूरे देश में भाजपा की जीत की जो शृंखला चल रही है, यह उसी की अगली कड़ी है। विपक्ष न सिर्फ इसे रोक पाने में विफल साबित हो रहा है, बल्कि इसके लिए विफल बेमेल गठबंधन तक कर रहा है। महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा गठबंधन की जीत के स्थानीय कारण भी हैं और राष्ट्रीय भी। पहले स्थानीय कारणों की चर्चा। पहला, बाल ठाकरे की शिवसेना में लोगों के आकर्षण का केंद्र था-, मुस्लिम तुष्टिकरण का विरोध। उद्धव ठाकरे ने इसे पूरी तरह से बदल दिया है। दूसरा, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ठोस एजेंडे के साथ इस आर्थिक राजधानी को आगे बढ़ा रही है, जबकि य...