कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- परिवहन आयुक्त के निर्देशासनुसार जिले में मंगलवार एक अप्रैल से अवैध व बगैर पंजीयन संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व पीटीओ व प्रभारी टीआई ने संयुक्त रूप से 16 ई-रिक्शा सीज करते हुए चार का ऑनलाइन चालान किया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से जिले भर के ई-रिक्शा चालकों में हड़कम्प मच गया है। परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार से अपंजीकृत व अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ परिवहन व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में मंगलवार की दोपहर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल व प्रभारी टीआई जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से करारी थाने में 14 ई-रिक्शा को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.