हरदोई, मई 24 -- हरदोई। नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीएम ने प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारियां प्राथमिकता में रहेंगी। गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इससे पहले कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी ने कोषागार पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ.अनुराग द्विवेदी ने कार्यभार सौंपा। जनपद के अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और भविष्य की कार्ययोजना पर सुझाव भी लिए। सीडीओ सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.