पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। शासन से शनिवार को पहुंची टीम ने यहां मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं और कार्य प्रक्रिया का मूल्यांकन किया। यही नहीं कमियों को भी गिनाया। साथ ही देखा कि कितना स्टाफ है और इसके सापेक्ष कितना स्टाफ और संसाधन होने चाहिए। टीम ने अस्पताल में कमियों को भी बताया। स्पष्ट तौर पर कहा कि अस्पताल में कौन सा विशेषज्ञ चिकित्सक किस चैंबर में हैं और कहां पर अन्य क्या क्या उपयोगिताओं वाले संसाधन है। इसकी लिस्ट या जानकारियां जगह जगह चस्पा हों तो किसी से पूछे बिना मरीज और तीमारदारों को सुविधा रहेगी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पतालों में शुक्रवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण टीम ने निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। इस दौरान महिला अस्पताल, पुरुष अस्पताल, डायलिसिस यूनिट, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (आईपीएचए...