उन्नाव, नवम्बर 30 -- उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों के निर्धारण में अफसरों ने शासनादेश का खयाल नहीं किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की साइट पर भले ही उन्होंने तय समय सीमा पर केन्द्रों की सूचना डालकर अपना काम पूरा कर लिया हैं मगर इन केन्द्रों से बोर्ड परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहेगी इसकी कोई गारंटी आगे नहीं रहेगी। क्योंकि स्कूल के प्रधानाचार्यों की आधारभूत सूचनाओं को तहसील स्तर पर गठित टीम से बिना सत्यापन कराए ही सेंटरों की सूची परिषद को भेज दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 का समय घोषित कर चुका है। इसके लिए केन्द्रों का निर्धारण किया जाना है। 24 नवंबर तक जिले से स्कूलों की सूचना भेजी जानी थी। पहले स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्यों द्वारा अपने-अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.