प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- बाबा बेलखरनाथ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीण बेहाल हैं। शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की स्वीकृति दिए जाने के बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यह आदेश कागजों तक ही सीमित नजरअंदाज कर रहा है। अमहरा, लौवार, गडौरीखुर्द, धरमपुर, विवियाकरनपुर, सरखेलपुर, गोलापुर, यहियापुर समेत कई ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर एक भी अलाव नहीं जलाया गया है। इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान सुनील सिंह, अमरेश कुमार शुक्ला, उमाशंकर, शिव शंकर शुक्ला ने बताया कि मजबूरी में ग्रामीण ठंड के इस प्रकोप में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बा...