बिजनौर, जुलाई 22 -- डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सीएम युवा योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शासकीय रोजगार परक योजनाओं में बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण में बरती जाने वाली प्रवृत्ति ठीक नहीं है। जिसके कारण शासकीय योजनाओं के लक्ष्य आपूर्ति में रूकावट पैदा हो रही है। उन्होंने शासकीय योजनाओं में शिथिलता और उदासीनता बरतने वाले बैंकर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी दस दिनों के अंदर लंबित प्रकरणों को पूर्ण मानक के अनुरूप निस्तारित करना सुनिश्चित करें और सभी पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध उनके उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.