हरदोई, फरवरी 4 -- शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर डीपीआरओ निलंबित हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शासकीय योजनाओ के क्रियांवयन में लापरवाही बरतने का आरोप है। उन्हें निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ 30 जनवरी को शासन को आख्या भेजी गई। निदेशालय की ओर से कार्रवाई करने की संस्तुति की गई। इसमें कहा गया कि जनपद हरदोई में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य समय से पूरा नहीं किया गया। आईजीआरएस, स्वच्छ भारत मिशन, अंत्येष्टिस्थल तथा अन्य योजनाओं में प्रगति खराब पाई गई। उच्चाधिकारियों के आदेशों की डीप...