लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने और लापरवाही करने के आरोप में हरदोई के जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत को निलंबित कर दिया गया है। वृद्धावस्था पेंशन व कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया में लापरवाही बरतना उन्हें भारी पड़ा। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जे.राम को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना और भ्रष्टाचार करना भारी पड़ेगा। भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। हरदोई के जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पर आरोप हैं कि जिले में संचालित दो जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चठिया धनवार व कछौना में...