बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के एक व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के दो रिक्त पदों को भरने के लिए अर्हता रखने वाले इच्छुक अधिवक्ता निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन पत्र समस्त प्रमाणित विवरण पत्र, शैक्षिक प्रमाण-पत्र के साथ तीन मार्च तक शाम पांच बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे अधिवक्ता जिन्होंने न्यूनतम 10 वर्ष की प्रैक्टिस पूरी कर ली है। जिला शासकीय अधिवक्ता तथा 7 वर्ष की प्रैक्टिस पूर्ण करने वाले अधिवक्ता सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद के लिए अर्ह होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही आवेदन के साथ पिछले दो वर्षों में आवेदित पद से संबंधित श्रेणी के वादों व अपील एवं रिवीजन का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.