रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रतिनिधि। शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटुप (ओरमांझी) में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के बाद डॉ सिन्हा ने राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और विकास में शिक्षकों और छात्रों की सशक्त सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की चार टुकड़ियों ने परेड के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डॉ नितेश सुमन, डॉ विनीता कुमारी, डॉ राखी कुमारी, डॉ बजरंगी मंडल, डॉ परमिंदर कौर, डॉ फैजल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.