अमरोहा, मई 11 -- नर और मादा तेंदुआ अभी क्षेत्र में ही विचरण कर रहे हैं। मादा तेंदुआ ने अब शावकों का ठिकाना बदल दिया है। अब वह अपने शावकों को उठाकर 500 मीटर दूर दूसरे खेत में ले गई है। दहशत के बीच ग्रामीणों ने वन अफसरों से जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर माफी में बीते मंगलवार को गांव निवासी किसान गिरवर यादव के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रात में शावक तीन थे लेकिन एक शावक को मादा तेंदुआ अपने साथ ले गई थी। सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर में गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शावकों को खेत में ही छोड़ दिया था। इस बाबत वन अफसरों का कहना था कि रात में किसी समय मादा तेंदुआ उन्हें यहां से उठाकर अपने साथ ले जाएगी लेकिन उस रात ऐसा नहीं हो पाया था। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.