गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में डेलीगेसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 208 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक एकल वर्ग में एमए के कुशाग्र मिश्र विजेता बने। एमबीए के अभिषेक सिंह द्वितीय व प्रकाश गौड़ तृतीय रहे। बालिका युगल में शालिनी गिरी और कृति की जोड़ी ने खिताब जीता। इसमें प्रतिभा मिश्रा और मोहिनी सिह उपविजेता रहीं। बालक युगल में अखिलेंद्र सिंह और कुशाग्र मिश्र की जोड़ी विजेता, सचिन निषाद और निखिल चौरसिया उपविजेता बने। डेलीगेसी उपाध्यक्ष प्रो. शिखा सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.