हरदोई, नवम्बर 11 -- हरदोई। साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष एवं ग्रामोदय सरस्वती शिशु मंदिर डिघिया खेरिया की प्रधानाचार्या शालिनी मिश्रा को श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़ से हिन्दी विषय में 'भीष्म साहनी के उपन्यासों में नारी चेतना का अध्ययन' विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। शालिनी मिश्रा भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की पत्नी हैं। पीएचडी की उपाधि मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी, महिला आयोग सदस्य गीता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डॉ. प्रियंका मौर्य, अलका अग्निहोत्री, विधायक अलका अर्कवंशी, निरमा देवी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...