रांची, जून 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के शालिनी अस्पताल में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उषा मार्टिन ने किया था। राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की जवाबदेही है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी एनके पटोदिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन से जुड़ा विषय है। इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने कहा कि यह जागरुकता बढ़ाने के लिए अच्छा कार्यक्रम है। मौके पर सभी पदाधिकारियों और अतिथियों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अरूप दत्त ने किया। अस्पताल से जुड़े कर्मचारियों ने जागरुकता मार्च निकाला और पर्यावरण जागरुकता के नारे लगाए। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.