रांची, जुलाई 20 -- रांची, संवाददाता। गणेशाला डांस अकादमी में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में नजर आईं। महिलाओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। शालिनी अखौरी को मिस सावन क्वीन का खिताब मिला। कार्यक्रम में सावित्री घोष, शिल्पी घोष, कुमार अक्षय व शिवम घोष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...