घाटशिला, फरवरी 10 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत के शालदोहा गांव में तीन हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर किसानों का धान का बिचड़ा को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह झुंड जंगल के पास स्थित श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरे धान के बिचड़े को रौंद दिया। पिछले दिनों धान पकते ही हाथियों के झुंड ने आकर पके हुए धान को खा लिया था। जिससे किसानों को आर्थिक समस्या झेलनी पड़ी थी। अब गरमा धान की खेती के लिए किसानों ने धान के बिछड़े तैयार किये थे, लेकिन हाथियों के झुंड ने इसे भी बर्बाद कर दिया। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि ये झुंड पिछले कई दिनों से इलाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.