चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित गंगा रोड त्रिमुहानी के पास रविवार की शाम बिजली के शार्ट सर्किट से सोनू सेठ के मकान में आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी के साथ ही हजारों के सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझने पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त किया। नगर के वार्ड नंबर छह इंदिरा नगर में गंगा रोड त्रिमुहानी के पास सोनू सेठ का मकान है। रविवार की शाम बिजली की शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिग्रेड को घटना की जानकारी दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए अगल-बगल में लगे जेड पम्प, टूल्लू पम्प आदि के जरिए आग बुझाने में लगे रहे। अथक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.