चंदौली, दिसम्बर 26 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत गांव के समीप चावल लदे ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान ट्रक पर लदा 15 टन चावल बच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। करवत स्थित एफसीआई गोदाम में सुशील कुमार नामक ड्राइवर चावल लेकर आया था। वह ट्रक खड़ा कर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। वही बगल में चाय पीने चला गया था। इसी दौरान शार्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में आ लग गई। अग्निशामन विभाग के इंस्पेक्टर मुन्नी सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया हालांकि केबिन में रखा सामान जल गया, लेकिन ट्रक पर लदे चावल को जलने से बचा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...