हरदोई, जनवरी 19 -- पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के हन्नपसिगवां गांव में एक घर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि रविवार की भोर करीब चार बजे गांव के विकास कुमार के यहां शार्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना के बाद सभी लोग सो रहे थे। विकास की मां की किसी तरह आंख खुल गई तब उन्हें जानकारी हुई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और आग बुझाने दौड़ पड़े। पड़ोस के कमरे में ही विकास परिवार सहित सोए थे। अग्निकांड में गृहस्थी का सामान जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...