पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। देर रात नगर पंचायत के मधुबन गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग लगने से बकरी फॉर्म समेत पांच घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों की संम्पति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया कि सिंटू मल्लाह और पिंकेश मल्लाह के घर में आग लगी। आगजनी में 22 बकरी, कपड़ा, अनाज, फर्नीचर व नकद रुपए जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद पीड़ित परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर किया तो स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से जांच पड़ताल कराया गया है जिसमें अग्नि पीड़ित को 12 हजार रुपए की राशि दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...