जौनपुर, जनवरी 30 -- बदलापुर। कस्बा स्थित सुभाष नगर गली में एक आभूषण की दुकान में गुरुवार की सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सुबह लगभग चार बजे के करीब दुकान में धुंआ निकलता दिखायी पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक राजन सोनी को दी। जब दुकान का शटर खोला गया तो पूरी दुकान धुंआ से भरी थी। पानी-बालू से लोगों ने आग बुझाना शुरू किया। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंच गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित के अनुसार लगभग 15 लाख के फर्नीचर, रैक, एसी, सीसीटीवी कैमरा, लैपटाप डीबीआर के साथ लगभग पांच लाख के चांदी और सोने के आभूषण भी पिघल गए‌ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...