श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा नगर स्थित इंडियन बैंक के सामने एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई है। जिसकी चपेट में आने से तीन दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल कर्मियों के साथ पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। भिनगा के दर्जी मोहल्ला निवासी राशिद अली पुत्र वारिस अली की पान मसाला की दुकान बैंक के सामने है। जिसमें रखे फ्रीजर में हुई शार्ट सर्किट से मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों ने बगल के ही रामफेरन निवासी टड़वा रजानगर व श्रवण कुमार प्रजापति की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया और तीनों दुकानें धूं धूं कर जलने लगी। आग बेकाबू देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस सहित दमकल विभाग को दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.