पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। बुधवार की रात चक पंचायत के पनखोवा गांव के वार्ड सात के निवासी ब्रह्मदेव कुमार महतो पिता स्वर्गीय इंद्रजीत महतो के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर गांव वाले भी दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जलालगढ़ थाना से दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में टीन का तीन घर पूरी तरह जल गया। आंगन में रखा धान करीब 80 मन , करीब 15000 का घास ( पुआल) भी जल गया। गुरुवार को प्रखंड से कर्मचारी भी पहुंचे। मामले की छानबीन की। थाना को भी सूचित किया गया। ब्रह्मदेव कुमार महतो की पत्नी सरिता देवी जीविका से जुड़ी हैं। आग की घटना से परिवार में लोग काफी चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.