मऊ, नवम्बर 8 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत गंगऊपुर के चौहान बस्ती में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट के चलते एक परिवार की चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के चलते आस-पास की अन्य झोपड़ियों को जलने से बचा लिया गया। आग की लपटें न फैले, इसको लेकर लोग अपनी-अपनी झोंपड़ियों पर पानी फेंकने लगे। थाना क्षेत्र के गंगऊपुर के चौहान बस्ती में शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे विद्युत केबल में शार्ट सर्किट के चलते राजनारायण चौहान पुत्र स्व.सोमर की रिहायशी झोंपड़ी में आग लग गई। आग की विकराल लपटें एक-एक करके चार झोंपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। इसमें रखे चारा मशीन, चारपाई, कपड़ा, धान, गेहूं समेत हजारों के दैनिक उपयोगी सामान जलकर खाक हो गया। झों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.