देवरिया, फरवरी 8 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के बरईपार पांडेय गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बरईपार पांडेय निवासी रामसनेही प्रसाद गांव के दक्षिण दिशा में झोपड़ी व कटरेन शेड डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य काम-धंधे पर गए हुए थे, जबकि रामसनेही प्रसाद मछली बेचने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग में कपड़े, बिस्तर, अनाज और जेवरात समेत घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.