संभल, अप्रैल 6 -- तहसील क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित गांव देवरखेड़ा में शनिवार की दोपहर हाई टेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से सड़क किनारे रखे बिटारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। वहीं हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से मोहम्मदपुर काशी में 18 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। गांव देवरखेड़ा निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र होरीलाल ने मुरादाबाद रोड स्थित खाली जगह में अपने बिटोरा लगा रखे हैं। शनिवार की दोपहर 3 बजे करीब बराबर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे निकली चिंगारी से बिटोरों में आग लग गई। दुर्गा प्रसाद ने लोगों की मदद से आग बुझाने को प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। इस दौरान सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंच गई। जिसने आग पर काबू पाया। वहीं थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी आरिफ और आसिफ पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.