पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- कलीनगर। माधोटांडा कस्बे में स्थित फार्म फूड की दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकानदारों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कस्बा के रहने वाले रक्षपाल की दुकान है। दुकान में इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। दुकानदारों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में काफी समय लगा।आग लगने से दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...