बलिया, जनवरी 25 -- बांसडीह। कस्बा के बड़ी बाजार में रविवार की सुबह जनरल स्टोर की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू तो पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गए। कस्बा के वार्ड नं. पांच निवासी भृगुनाथ प्रसाद रोज की तरह अपनी दुकान शनिवार को बंद करके घर चले गए। रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते देख दुकानदार के पुत्र आशुतोष गुप्त को सूचना दी। आनन-फानन में दुकानदार दुकान पर पहुंचा और ताला खोला तो दुकान में आग लगी थी और चारों तरफ धुआं भरा था। स्टेबलाइजर और इनवर्टर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए थे। यह तो संयोग ही था कि सही समय पर सूचना मिल गई और आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.