काशीपुर, फरवरी 2 -- जसपुर। शार्ट सर्किट के चलते टायर की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पतरामपुर रोड पर नगर पालिका की दुकानों में अमन पुत्र अतीक अहमद की टायर की दुकान है। दुकान में नये एवं पुराने टायर रखे थे। बताते हैं कि रविवार देर रात को दुकान को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी ने दुकानदार एवं फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकानदार अमन ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से छह से सात लाख रुपये तक का नुकसान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.