उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ला स्थित भुइयन देवी मंदिर के पास संचालित चाऊमीन बनाने के कारखाने में गुरुवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। इंदिरा नगर मोहल्ला के रहने वाले पवन पुत्र महादेव के मकान में एबीनगर मोहल्ला के छोटा चौराहा निवासी हरि प्रसाद से चाऊमीन बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। दोपहर बाद कारखाने में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी ...