उन्नाव, दिसम्बर 5 -- उन्नाव। शहर के पूरननगर मोहल्ला स्थित घर में शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरननगर मोहल्ला की रहने वाली काजल गौतम पत्नी अनिकेत के घर पर वायरिंग का काम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर लाइन डालने के दौरान मिस्त्री से कुछ गड़बड़ हो गई। जिससे फेस व न्यूटल आपस में टकरा गए। इससे शार्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी से घर में आग लग गई और देखते देखते घर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने घर में मौजूद बच्चों को बाहर निकाल कर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। लेकिन आग और विकराल होती गई। तब फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ...