कन्नौज, जनवरी 4 -- जलालाबाद,संवाददाता। जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव सगरा में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कमरे में रखा सारा सामान जल गया। घटना के समय घर के सदस्य बाहर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गांव सगरा निवासी विवेक कुमार पुत्र सिपाही लाल रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत पर गए हुए थे, जबकि उनकी मां सावित्री देवी बाजार गई थीं। इसी दौरान घर के एक कमरे में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। जिससे आग लग गई। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और विवेक कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही विवेक मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला, लेकिन तब तक आग विकराल रू...