महाराजगंज, अगस्त 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में एक पक्का मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखा नगदी सहित जेवर, कपड़ा एवं रोजमर्रा के सामान जलकर राख हो गई। इस घटना में भीषण क्षति हुई है। ग्राम पंचायत परासखाड़ निवासी रिंकू पत्नी सिकन्दर सहानी देर रात खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गई। इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब पड़ोस के लोग जंगले के रास्ते निकल रहे धुंएं को देख कर शोर मचाये। शोरगुल सुनकर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सब कुछ जल चुका था। प्रधान अनिल शुक्ला की सूचना पर हल्का लेखपाल बलराम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया। घर का मुखिया सिकन्दर परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर रहता है। थानाध्यक्ष कोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.