लखनऊ, मार्च 5 -- विभूतीखंड में बेहनन पुरवा बास मंडी के पास मोटर कार गैराज में बुधवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय मालिक अनस गैराज में ताला बंद कर नमाज पढ़ने गए थे। आग की तपिश से अंदर रखी बैटरी ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फटने से दहशत फैल गई। गोमतीनगर फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अनस बसंत कुंज के रहते हैं और बासमंडी के पास उनकी गैराज है। बुधवार शाम को वह गैराज में ताला बंद कर नमाज पढ़ने गए थे। इस बीच शार्ट सर्किट से गैराज में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ती देख राहगीर कमला प्रसाद ने घटना की जानकारी गोमतीनगर फायर स्टेशन को दी। एफएसओ सुशील कुमार यादव के निर्देशन में दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग और बढ़ चुकी थी। अदंर रखी बैटरी ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फट रही थी। आनन फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.