आजमगढ़, जनवरी 31 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोहसीनगंज खड़हरा बाजार में शुक्रवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से किरान की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। कूड़ाभार गांव निवासी शिवपूजन यादव की मोहसीनगंज खड़हरा बाजार में किराना की दुकान है। वे शुक्रवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में सूचना मिली की दुकान में आग लग गयी है। जब तक वे दुकान पर पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया था। दुकान में रखा पांच लाख रुपये से अधिक काम माल जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...