बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रूधौली स्थित बखिरा मार्ग पर एक कम्प्यूटर सेंटर पर मंगलवार की भोर चार बजे के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लैपटॉप, डेस्कटॉप सहित तमाम उपकरण, कागजात जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने इसकी सूचना फायर सर्विस तथा पुलिस को दी। मौके पर फायर सर्विस पहुंच के आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस ने पहुंचकर मौके पर छानबीन की है। नगर पंचायत रूधौली के बालेश्वरी नगर वार्ड के निवासी शमशाद इद्रीशी पुत्र साबिर अली की दुकान बखिरा रोड पर है। जिसमें वह आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र सहित ट्रांजैक्शन का काम करते हैं। मंगलवार की भोर चार बजे शॉर्ट सर्किट आग लग गई। आग से दुकान में रखें लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर मशीन सहित आदि उपकरण जलकर राख हो गए। वहीं तमाम कागजात भी जल गए। आग लगने के दौरान शमशाद के छोटे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.