गाजीपुर, मार्च 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिल के तीन स्थानों पर शुक्रवार को तेज पछुआ हवा के चलने से तारों के आपस में रगड़ से निकली चिंगारी से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर किसान भाग कर मौके पर आए। खेत में जलती फसल को देखकर उनके आंखों में आंसू निकल आए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खानपुर संवाद सूत्र के अनुसार अनौनी निवासी मनोज पाण्डेय की खेत में दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें एक बीघा का फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होते ही किसान भागकर अपने खेत पर आया। तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया अगर सेहमलपुर में अग्निशमन केंद्र होता तो फसल बच जाती। पतार संवाद सूत्र के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर- डेहमा गांव के सिवान में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सात बीघा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.