पूर्णिया, जनवरी 9 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। गुरूवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया, जिससे गृहस्वामी को लाखों रूपए मूल्य की संम्पति का नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत जानकीनगर वार्ड नंबर -01 मुन्नी टोला मधुवन निवासी ज्योतिष पासवान पिता मांगन पासवान,ललन पासवान,अचक लाल पासवान के घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी गयी। अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़ा, जेवरात, महंगा सामान एवं नगदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.