मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरपुर नगर क्षेत्र में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मकान के भीतर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय क्षेत्र के निवासी रामचरन के घर में शनिवार की अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्नि शमन दल का वाहन मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते राखी गाड़ी, बेड, कपड़े और अन्य सभी घरेलू वस्तुएं उसकी चपेट में आ गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.